Join Telegram
Hollywood

Hollywood की 4 वि‍ज्ञान कल्‍प मूवीस वो भी हिंदी।

 4. Ender’s game ( एल्डर्स गेम )

दोस्तों, एंडोर्स गेम एक साइंस फिक्शन और एक्शन हॉलीवुड मूवी है। यह मूवी सबसे पहले इंडिया में 1 नवंबर 2013 को रिलीज हुई थी। इस मूवी की बात करें तो इसकी स्टोरीलाइन थोड़ी डिफरेंट है पर स्टोरीलाइन काफी अच्छी है। इस मूवी को बहुत ही बेहतरीन तरीके से डायरेक्ट किया गया है। दोस्तों इस मूवी में यह दिखाया गया है कि जब एलियन पृथ्वी पर हमला कर देते हैं तब पृथ्वी के कुछ बहादुर सिपाही अपनी जान देकर पृथ्वी की रक्षा करते हैं। इसके बाद पृथ्वी पर ऐसा कुछ दोबारा ना हो इसके लिए मिलिट्री कुछ नए लड़कों को रिक्रूट करती है। इसके बाद Ender wiggen को आर्मी की कमान सौंपी जाती है जिससे वह एलियन को उनके ही ग्रह पर जाकर खत्म कर सकें। तो दोस्तों इस मूवी में देखने वाली यह बात है कि  Ender wiggen जो सिर्फ 6 साल का है क्या वह यह काम को पूरा कर पाएगा या नहीं। इस मूवी की IMDb rating 6.6/10 है। और इस मूवी को rotten tomato द्वारा 62% वोट मिले हैं। और इस मूवी के डायरेक्टर Gavin Hood है। और इस मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12.55 करोड डॉलर है। दोस्तों आप इस मूवी को हिंदी में भी देख सकते हैं।

3. Alien: Covenant ( एलियन कोवेनेंट )

दोस्तों, एलियन कोवेनेंट एक साइंस फिक्शन और हॉरर हॉलीवुड मूवी है। यह मूवी सबसे पहले 4 मई 2017 को लंदन में रिलीज हुई थी। इस मूवी की IMDb rating 6.4/10 है और इस मूवी को rotten tomato द्वारा 65% वोट मिले हैं। और इस मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24 करोड़ डॉलर है। और इस मूवी को डायरेक्ट Ridley Scott ने किया था। एलियन कोवेनेंट प्रोमिथियस मूवी की नेक्स्ट पार्ट है। दोस्तों इस मूवी की स्टोरी लाइन या है कि एक क्रू होता है जो कि एक ग्रह पर कॉलोनी बनाने के लिए जा रहा होता है। अचानक बीच अंतरिक्ष में उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ जाती है जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा हो जाता है। जिससे सभी लोग डर जाते हैं। तभी उन्हें किसी पास के ग्रह से एक सिग्नल मिलता है। जो कि किसी इंसान द्वारा भेजा गया होता है। और तक बाकी सभी ग्रुप के लोग यह फैसला लेते हैं कि  वे सब लोग पास के उस ग्रह पर जाएंगे जिस ग्रह से उन्हें मैसेज मिला था ना कि विशाल वा बड़े अंतरिक्ष में जिसमें कहीं भी कोई भी हादसा हो सकता है। पर उस ग्रह पर जाते ही उन्हें जल्दी ही पता चल जाता है कि इस ग्रह पर आना उनका फैसला गलत था। तो दोस्तों इस मूवी में देखने वाली बात यह है कि क्या वे सब अंत तक बच पाएंगे या फिर मारे जाएंगे। और इस मूवी में ही आपको पता चलेगा कि प्रोमिथियस मूवी की डॉक्टर शो के साथ क्या हुआ। यह मूवी बहुत ही कमाल की मूवी है और मैं उम्मीद करता हूं कि आपको पसंद आएगी। दोस्तों यह मूवी हिंदी में भी उपलब्ध है तो आप इसे हिंदी में भी देख सकते हैं।

2. Prometheus ( प्रोमिथियस )

Hollywood Sci-fic Movies
Hollywood Science Fiction Movie

दोस्तों प्रोमिथियस एक साइंस फिक्शन और हॉरर हॉलीवुड मूवी है। यह मूवी इंडिया में सबसे पहले 8 जून 2012 को रिलीज हुई थी। दोस्तों अगर इस मूवी  की बात करें तो एक एलियन मूवी है। मूवी के स्टोरी लाइन की बात करे तो यह काफी कमाल की है। प्रोमिथियस मूवी (एलियन मूवी सीरीज) की एक पाठ है। और यह मूवी डायरेक्ट की गई थी Ridley Scott के द्वारा। और इस मूवी की IMDb rating 7/10 है। और इस मूवी को Rotten tomato के द्वारा 73% वोट मिले हैं। और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40.34 करोड डॉलर है। दोस्तों इस मूवी में दिखाया गया है। कि कुछ खोजकर्ता को हमारे प्राचीन काल की सभ्यता से कुछ नए ग्रह के बारे में पता चलता है जिसके बाद उन खोजकर्ता और उस ग्रह पर जीवन की खोज में भेजा जाता है जिसके बाद उन्हें वहां जाकर कुछ नए जीवित लोग मिलते हैं आगे की स्टोरी काफी कमाल की है और आपको इस मूवी में पता चलेगा कि वह जीवित लोग कौन थे। दोस्तों यह मूवी बहुत फिर ज्यादा कमाल की है। तो इसे देखने के बाद कमेंट में जरूर बताएं कि आपको यह  मूवी कैसे लगी। दोस्तो आप इस मूवी को हिंदी में भी देख सकते हैं हिंदी ,इंग्लिश, मराठी सभी भाषाओं में उपलब्ध है।

1. Avatar 2009 (अवतार 2009 )

दोस्तों, अवतार एक साइंस फिक्शन और एक्शन हॉलीवुड मूवी है। यह मूवी सबसे पहले 8 दिसंबर 2009 को इंडिया में रिलीज हुई थी। इस मूवी की सबसे खास बात यह है कि यह मूवी 2019 से पहले तक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी थी पर अवेंजर्स एंडगेम ने अवतार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। बात करें अवतार मूवी की स्टोरी लाइन तो वह बहुत ही कमाल की है। अवतार मूवी में यह दिखाया गया है कि पृथ्वी से कुछ लोग पंडोरा नाम के ग्रह पर जाते हैं जहां पर खास तरह का पत्थर मिलता है जो कि पृथ्वी पर बहुत ज्यादा महंगा बिकता है जिसकी वजह से पृथ्वी लोग उस ग्रह पर ज्यादा से ज्यादा कब्जा करना चाहते हैं। जिसकी वजह से पेंडोरा वासियों पर खतरा जाता है। दोस्तों मूवी में देखने वाली बात यह है कि क्या अंत तक पृथ्वीवासी उस ग्रह पर कब्जा कर पाएंगे या फिर पेंडोरावासी वहां पर बने रहेंगे। इस मूवी की IMDb rating 7.8/10 है और इस मूवी को rotten tomato द्वारा 82% वोट मिला है। और इस फिल्म को डायरेक्ट James Cameron ने किया है। और इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 279 करोड़ डॉलर है। दोस्ती मूवी हिंदी में उपलब्ध है तो आप इसे हिंदी में भी देख सकते हैं। और हां दोस्तों अवतार 2 के 2022 तक रिलीज होने की आशंका है। आप इस मूवी को जरूर देखें और कमेंट में जरूर बताएं कि आपके यह मूवी कैसे लगी ।

तो दोस्तों आज का यह पोस्ट यहीं पर खत्म होता है मुझे आशा है कि आपको यह पोस्ट बहुत ही अच्छा लगा होगा अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो आप हमारे इस वेबसाइट को फॉलो कर ले ताकि इसी तरह की एक नई चीजें आपको मिलते रहे और अगर आप अभी तक कि हमें यूट्यूब पर फॉलो नहीं किया है तो वहां पर भी फॉलो कर ले तो मैं मिलता हूं आपको फिर किसी ने पोस्ट में किसी ने टॉपिक के साथ तब तक के लिए बाय बाय।